Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -11-Feb-2023 सकारात्मक सोच होती हथियार

शीर्षक-सकारात्मक सोच को बनाओ हथियार


सकारात्मक सोच होती हथियार,
जीवन की चुनौतियों पर करती प्रहार,
सकारात्मक सोच लाती अच्छा विचार।

मानसिक स्वास्थ्य होता संतुष्ट,
शारीरिक विकास होता परिपक्व,
 हर मुश्किलों को कर देता हल।

सकारात्मक सोच जीवन का मूल मंत्र,
जिससे रहता खुशहाल जीवन,
बीमारियों को करता दूर।

जॉन्स हापकिंस ने किया अध्ययन,
जो रखते नकारात्मक दृष्टिकोण,
हृदयाघात होने का होता जोखिम।

सकारात्मक सोच का फैलाओ जाल,
आशावादी बातों की होगी आस,
जिंदगी में ना हो कभी तनाव।

प्रतिरक्षा प्रणाली को करना है मजबूत,
सकारात्मक सोच लाये मन में भरपूर,
इम्यूनिटी का फलेगा  शरीर में नूर।

 कितनी बीमारियों पर करता नियंत्रण,
रक्तचाप को करे अब से कम,
सकारात्मक सोच में है इतना दम।

अगर हम हैं तनाव ग्रस्त,
सकारात्मक सोच को करे ग्रहण,
ना हो उसका स्वास्थ्य असर समग्र।

हर घटना के देखे जो सही पक्ष,
जीवन में जाता है तर,
मस्तिक में होते विचार उज्जवल।

मुस्कान को सकारात्मक सोच से चुराना,
तनाव को मिनटों में तुम दूर भगाना,
यही तुमको है पाठ पढ़ाना।

अपनी ताकत को कभी न करना निराश,
अपने व्यक्तित्व का करना इस्तेमाल,
सकारात्मक सोच का होगा आगाज।

हर मानव सकारात्मक सोच अपनाएं,
स्वास्थ्य को खुशहाल बनाएं,
सकारात्मक सोच सबको यही बताएं।

लेखिका
प्रियंका भूतड़ा"प्रिया"


   22
8 Comments

Varsha_Upadhyay

12-Feb-2023 01:36 PM

बहुत खूब

Reply

Mahendra Bhatt

12-Feb-2023 11:46 AM

शानदार

Reply

Punam verma

12-Feb-2023 09:08 AM

Very nice

Reply